पॉवर/डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर के भाग (Types Of Powar/ distribution Transformar) पॉवर/ डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर की सुरक्षा युक्तिया(Protective Devices Of Powar / Distribution Transformar)

पॉवर/डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर के भाग (Types Of Powar/ distribution Transformar) पॉवर/ डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर की सुरक्षा युक्तिया(Protective Devices Of Powar / Distribution Transformar)
पॉवर/डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर के भाग (Types Of Powar/ distribution Transformar)
1. कोर। 11. कूलिंग पाइप
2. प्राइमरी वाइंडिंग 12. प्राइमरी टर्मिनल
3. सेकेंडरी वाइंडिंग। 13. अर्थ पॉइंट
4. ट्रांसफॉर्मर ऑयल। 14. PRV/ PRD
5. ऑयल इनलेट वॉल्व। 15. ब्रिदर
6. ऑयल गेज/MOG 16. टैपिंग स्विच
7. सेकेडरी टर्मिनल। 17. तापमापी ( OTI)
8. डाटा प्लेट
9. कंजरवेटर टैंक
10. सिलिका जैल
🌟 पॉवर/ डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर की सुरक्षा युक्तिया(Protective Devices Of Powar / Distribution Transformar)
ट्रांसफॉर्मर के उपरोक्त वर्णित भागो में से कंजर्वेटर, बिरदर,OTI ,PRV , Buchholz Relay, MOG , Teping swich आदि ट्रांसफॉर्मर युक्तियां कहलाती है l
कंजरवेटर टैंक :_यह एक छोटा सा ऑयल टैंक होता है जो मुख्य टैंक के उपर स्थापित होता है l इसमें आधा ट्रांसफॉर्मर ऑयल भरा रहता है l और इसी टैंक में ऑयल गेज(MOG) लगाया जाता है
कंजर्वेटर टैंक के मुख्य कार्य
1. मुख्य टैंक में तेल के स्थर को बनाए रखना l
2. तेल का तापमान बढ़ने से उसके आयतन में होने वाले फेलाव को स्थान देना l
3. जब तेल ढडा होकर सिकुड़ता है तो कंजर्वेटर, मुख्य टैंक को तेल की भरपाई करता है l साथ ही नमी को तेल में नही पहुंचने देता है l
ब्रिदर (Breather) :_ जब ट्रांसफॉर्मर ऑयल ठडा होकर सिकुड़ता है तो कंजर्वेटर के रिक्त हुए स्थान की पूर्ति वायुमंडल की वायु से होती है यह क्रिया शवसन कहलाती है इस प्रक्रिया के दौरान वायुमंडल की नमी तेल में प्रवेश कर सकती है और उसके अचालक गुण को घटा सकती है तेल में नमी के प्रवेश को रोकने के लिए ब्रिदर प्रयोग किया जाता है l ब्रीदर में नमी को रोकने के लिए इसमें सिलिका जैल रखा जाता है l यह नीले कॉलर का होता है जो नमी सोखने के बाद सफेत हो जाता हो जाता हैl
तापमापी (OTI) :_ ट्रांसफॉर्मर ऑयल का तापमान नापने के लिए मुख्य टैंक में एक तापमापी (Tempereture gauge) लगाया जाता है ट्रांसफार्मर ऑयल का तापमान 100.C से अधिक बड़ने नही देना चाहिए l
PRV (Pressure relij volve) :_ यह सुरक्षा युक्ति कंजर्वेटर को मुख्य टैंक से जोड़ने वाले पाइप पर स्थापित की जाती है यदि किसी स्तिथि में दोष के कारण ट्रांसफॉर्मर ऑयल का दबाव अधिक बड़ जाए , तो ऐसी स्तिथि में मुख्य टैंक तथा कंजर्वेटर टैंक की सुरक्षा के लिए PRV/ PRD लगाया जाता है
बकोज रिले ( Buchholz Relay) :_ Buchholz रिले मुख्य सुरक्षा युक्ति है जो ट्रांसफॉर्मर में आंतरिक दोष पैदा हो जाने की स्तिथि की सूचना एक अलार्म/बैल बजाकरदेती है ट्रांसफार्मर को सर्किट से अलग करता है इसका उपयोग अधिक क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर में किया जाता है इसमें दो मर्करी स्विच लगे हुए होते हैं l जो एक अलार्म का और एक ट्रिप का हो है l
मैग्नेटिक ऑयल गेज (Megnetic Oil Gauge):_ कंजर्वेटर में उपस्थित ऑयल का लेवल बताने के लिए उसमे एक ऑयल गेज या Mog लगाया होता है जो ऑयल का लेवल कम होने पर अलार्म के द्वारा हमको सूचित करता है l
OLTC /Tapping Swich :_ ट्रांसफॉर्मर के आउटपुट वोल्टेज को एक समान रखने के टैपिंग स्विच उपयोग किया जाता है यह स्विच ऑटो या मैनुअल दोनों प्रकार का होता है l जो सेकेंडरी वाइंडिंग में लगा होता है इसके माध्यम से वोल्टेज को आसानी से घटाने या बड़ाने के लिए सेकेंडरी वाइंडिंग में टर्नो को घटाया बढ़ाया जाता है टैपिंग स्विच को टैप चेंजर भी कहते हैं l
0 टिप्पणियाँ