VCB किया होता है (What is VCB) ,VCB का कार्य (work from VCB) , VCB का प्रयोग (USE OF VCB)
![]() |
| VACUUM CIRCUIT BREAKER |
🌟 VCB _ VACUUM CIRCUIT BREAKER
VCB को open or close करते हैं तब इसमें आर्क जनरेट होती है तो इसे बुझाने का काम वैक्यूम करता है वैक्यूम सर्किट ब्रेकर को सॉर्ट में VCB कहते हैं l ज्यादातर इसका उपयोग पैनल, पावर स्टेशन और इंडस्ट्रीज में ही किया जाता है इसका उपयोग मध्यम वोल्टेज वाली लाइनों में किया जाता है l VCB में एक वैक्यूम का चेंबर बना होता है इसलिए इसे वैक्यूम सर्किट ब्रेकर कहा जाता है इसी चेंबर में आग की लपेटो को क्वेंज या बुझाया जाता है उसे वैक्यूम कहते हैं l
🌟 VCB का कार्य (work from VCB)
सामान्य अवस्था में सर्किट ब्रेकर के दोनो कॉन्टेक्ट जुड़े हुए होते हैं l इसलिए इसमें विद्युत धारा का प्रवाह होता रहता है जब सर्किट में उच्च विद्युत धारा का प्रवाह होने लगता है l तब ब्रेकर के दोनो कॉन्टेक्ट निर्वात में खुलते हैं और ज्यादा वोल्टेज के कारण दोनो कॉन्टेक्ट के बीच आर्क (आग की लपेट) पैदा होने लगती है l इस ब्रेकर में यह लपेटे धातु के वास्पीकरण के कारण पैदा होती है l जब सर्किट ब्रेकर में दोनों कांटेक्ट आपस में अलग होते हैं तब विधुत धारा के कारण उष्मीय ऊर्जा उत्पन्न होती है l यह ऊर्जा इतनी ज्यादा मात्रा में पैदा होती है की कॉन्टेक्ट के ऊपर मौजूद धातु के अणु टूट (बिखर) जाते हैं उससे आग के लपेट पैदा होती है और वो लपेट हमे बाहर दिखाई देती है
🌟 VCB का प्रयोग (USE OF VCB)
1. इसका ज्यादातर उपयोग ट्रांफोरमर केपेसिटर, रिएक्टर तथा पैनल में किया जाता है l
2. इसका उपयोग इंडोर तथा आउटडोर दोनों प्रकार के एप्लीकेशन में किया जाता है l
3. इसका मेंटिनेंस बहुत कम होता है इसलिए इसे दूर जगह पर भी लगाया जा सकता है l
🌟 VCB के लाभ
1. VCB में आग लगने का खतरा बहुत कम होता है l
2. VCB में मेंटिनेंस और रिपेरिंग का काम बहुत कम आता हैl
3. VCB लंबे समय तक कार्य में लगातार लगा रहता है l
4. VCB का साइज/आकर कम होता है l
5. VCB में किसी भी प्रकार की आवाज नही आती है
6. VCB सॉर्ट सर्किट या ओवरलोड होता है तब आसानी से ओपन हो जता है l
🌟 VCB की हानिया
1. VCB दूसरे ब्रेकर से थोड़ा महंगा होता है l
2. VCB के वैक्यूम चेंबर मे किसी भी प्रकार से लीक ना हो इसके लिए इसमें विशेष व्यवस्था की जाती है
3. VCB में वोल्टेज निश्चित होते हैं और वॉल्टेज ज्यादा मात्रा के ऊपर यह कार्य नही कर पाता है l
0 टिप्पणियाँ