SF6 Circuit Breaker (Sulfur Hexafluoride Circuit Breaker) – Construction & Working Principle
इस प्रकार के ब्रेकर में SF6 गैस आर्क शमन (Arc Quenching) के रूप में उपयोग की जाती है इसमें एक बंद आवरण होता है जिसमे fixed और मूविंग contect होते हैं जो एक बंद आवरण में sf6 गैस आर्क को क्वेंच करती है l स्थिर कांटेक्ट खोखले बेलन की तरह होते हैं मूविंग कॉन्टेक्ट भी बेलनाकार होते है लेकिन इनकी साईड में आयताकार छेद hole होते हैं ताकि आर्कका शमन करने के लिए गैस आर्क पर आ सके
SF6 सर्किट ब्रेकर की संरचना ( structure of sft Circuit Breaker in Hindi)
SF6 सर्किट ब्रेकर की कार्यप्रणाली ( Working OF sf6 circuit breaker in hindi)
जब कांटेक्ट बंद होते हैं तब sf6 गैस उच्च दाब पर इसके आस पास होती है और जब कांटेक्ट खुलते हैं तो कांटेक्ट के बीच आर्क उत्पन होती हैं sf6 गैस Arc path में उपलब्ध इलेक्टोनों को अवशोषित कर लेती है तथा ऋणात्मक आयन उत्पन्न करती है जिससे आर्क शीघ्रता से नष्ट हो जाती है l
Read : ट्रांसफॉर्मर सुरक्षा (Protection) उपकरण
Sf6 सर्किट ब्रेकर के लाभ (Advantages of Sf6 Circuit breaker in hindi)
🌟 इनमें आर्क समय बहुत कम होता है।
🌟 SF6 की डाइइलेक्ट्रिक स्ट्रेन्थ, वायु की तुलना में अधिक होती है इसलिए ये अधिक धारा (Large Current) को Interrupt करने में उपयोगी हो सकते हैं।
🌟 इसमें Moisture( नमी)की समस्या नहीं होती है।
🌟 इनमें कार्बन जमा होने की समस्या नहीं होती है।
🌟 इनमें आग लगने का खतरा नहीं होती है क्योंकि SF6 गैस ज्वलन शील नही बल्कि अज्वलनशील होती है।
🌟 इनकी रखरखाव लागत बहुत कम होती है, इनके लिए हल्के फाउण्डेशन की आवश्यकता होती है तथा इसमें बहुत कम सहायक उपकरण होते हैं।
🌟 ये बिल्कुल बन्द आवरण (Totally Closed) तथा वातावरणीय शील्ड हुए होते हैं इसलिए इनका प्रयोग वहां किया जाता है जहां विस्फोटक घटनाएं होती हैं, जैसे- खदानें (Mines, सबस्टेशन,) आदि l
Sf6 सर्किट ब्रेकर के हानि (Disadvantages of Sf6 Circuit breaker in hindi)
🌟 SF6 गैस बहुत महंगी होती है इसलिए SF6 परिपथ वियोजक की लागत काफी होती है।
🌟 प्रत्येक प्रचालन पश्चात् गैस को Reconditioned किया जाता है इसलिए अतिरिक्त उपकरणों की आवश्यकता होती है
🌟 दूसरे ब्रेकर से यह ज्यादा महंगा होता है
Read: VCB किया होता है (What is VCB) ,VCB का कार्य (work from VCB)
Sf6 सर्किट ब्रेकर के उपयोग (Applications of Sf6 Circuit breaker in hindi)
🌟 एक SF6 में कई Interrupter Units होती है। प्रत्येक यूनिट 60 KA तथा 50-80kV तक कार्य करती है सिस्टम वोल्टता के अनुसार कई यूनिट को श्रेणी में जोड़ा जा सकता है।
🌟 इस प्रकार के ब्रेकर का उपयोग 132 से 765 KV तक किया जाता है l
0 टिप्पणियाँ