Editors Choice

3/recent/post-list

Search This Blog

Author Profile

मेरी फ़ोटो
Bhilwara , Rajasthan

ELECTRICAL TECNICIAN

Design by - Blogger Templates | Distributed by Free Blogger Templates

Facebook

https://www.facebook.com/profile.php?id=100091612033795&mibextid=ZbWKwL

Comments

6/recent/ticker-posts
ads banner

प्लायर किया होता है (What is Plier) प्लायर के प्रकार (Types Of plier)

प्लायर किया होता है  (What is Plier)     प्लायर के प्रकार (Types Of plier)


 प्लायर मुख्य, दो टांगो का जोड़ा होता है जोकि की एक पिवेट (pivet) से जुड़ा रहता है l इसकी प्रत्येक टांग में एक लंबा हेंडिल ओर एक छोटा जॉ होता है जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है इसका उपयोग छोटे भागो तथा अवयवो को पकड़ने, जकड़ने, खींचने व घूमने के लिए किया जाता है l यह कम व्यास के तारों को पकड़ने व मोड़ने के लिए प्रयोग किया जाता है l 





🌟 प्लायर के प्रकार (TYPES OF PLIER) 🌟


🔯 विकर्ण कटर प्लायर (DIAGONAL CUTTER PLIRE ) 

इसे पशर्व कटिंग प्लायर (साइड cutting plier ) भी कहा जाता है l इसका उपयोग कम व्यास वाले तारो और केबिलो को काटने में किया जाता है l जो की टर्मिनल के पास होते है इनका प्रयोग केबिल तथा कार्ड (cord) का आवरण व इनसुलेशन हटाने के साथ साथ अन्य प्रकर्म; जैसे _ कोटर पिन को विभाजित करने तथा पर्थक करने के लिए भी किया जाता है l इनकी लंबाई 100,125,140,160,180, ओर 200 मिमी होती है l 




                         विकर्ण कटर प्लायर


🔯 एण्ड कटिंग प्लाइर (END CUTTING PLIER)

इन प्लायरो का प्रयोग कम व्यास युक्त तार,पिन खिलियो को काटने और किलो को लकड़ी में से निकालने के लिए किया जाता हैं ये 130,160,180,200,210,240 मि मी लंबाई में उपलब्ध होते हैं l 




                            

🔯 फ्लैट नोज प्लायर (फ्लैट NOSE PLIER)




इनका प्रयोग तारो और धातु के छोटे टुकड़ों को बनाने तथा उन्हें आकृति प्रदान करने के लिए किया जाता है इसके अतिरिक्त धातु के केबिल से आवरण हटाने और छोटे भागो को पकड़ने या जकड़ने के लिए भी इनका प्रयोग किया जाता है ये 100,120,140,160,180, 200मि मी लंबाई में उपलब्ध होते हैं l 







🔯 राउंड नोज प्लायर (ROUND NOSE PLIER )

इनके जबड़ों की आकृति शंकवाकार होने के कारण इनके द्वारा विभिन्न परिमापो के वक्र तथा वृत बनाना संभव हो जाता है इनकी लंबाई 120,140,160,180, 200मि मीं होती है l इनका प्रयोग तारों व हल्की धातु पट्टियों को वक्र रूप देने में करते हैं l 





🔯 लॉन्ग नोज प्लायर (LONG NOSE PLIER) 

इन प्लायर्स को सीधे एवं वक्र जॉ के रूप में बनाया जाता है l इनका प्रयोग विशेष रूप से छोटे भागो को सीमित परिक्षेत्र में पकड़ने के लिए किया जाता है l इनकी लंबाई 160,180,200, एवं 220मि मी होती है l 





🔯 कॉम्बिनेशन प्लायर (कॉम्बिनेशन PLIER ) 

कॉम्बिनेशन प्लायर के जॉ चपटे होते हैं l जिनका प्रयोग तारों व केबिल के विभिन्न भागों को पकड़ने, जकड़ने एवं ऐठने के लिए किया जाता है l कम व्यास के तारों एवं कैबिलो को काटने के लिए इसमें एक युगल साइड कटर भी संयोजित किया जाता है तथा स्टील तारों को भी काटने के लिए युगल संयुक्त कटर की भी सुविधा होती है l इसके अतिरिक्त बेलना कार वस्तुओ को जकड़ने और पकड़े के लिए सयुक्त प्लायर्स में एक पाइप में एक ग्रिप प्लायर भी लगा होता है ये प्लायर 140,160,190,210, ओर 250 मिमि लंबाई में उपलब्ध होते हैं l 







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ